dharma sangrah
✕

Amaranth Yatra 2024 : अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन शुरू, 29 जून से 19 अगस्त तक चलेगी यात्रा

Updated: सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (17:13 IST)
Registration started for Amarnath Yatra : वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण सोमवार से शुरू हो गया और यात्रा का परमिट प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां निर्दिष्ट बैंक शाखाओं में पहुंचे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) की घोषणा के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर की 52 दिवसीय यात्रा 29 जून से शुरू होगी और 19 अगस्त को समाप्त होगी।
 
पंजीकरण प्रक्रिया पीएनबी की 540 शाखाओं में की जा रही : अमरनाथ यात्रा के लिए दो मार्ग हैं, पहला दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम से होता हुआ पारंपरिक 48 किलोमीटर का मार्ग और दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग। पंजीकरण प्रक्रिया में शामिल एक अधिकारी ने बताया, अग्रिम पंजीकरण आज (सोमवार) से बैंक की शाखाओं में शुरू हो गया। पंजीकरण प्रक्रिया देशभर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की 540 शाखाओं में की जा रही है।
 
पंजीकरण फार्म अब कंप्यूटर से ही भरे जाएंगे : अधिकारियों ने बताया कि पहले फार्म हाथ से भरकर जमा कराए जाते थे लेकिन 2022 में आधार प्रमाणीकरण के आधार पर फार्म भरने की पद्धति को अपनाया गया था इसलिए फार्म अब कंप्यूटर से ही भरे जाएंगे। रेहारी की पीएनबी शाखा को अमरनाथ यात्रियों के स्वागत के लिए फूलों से सजाया गया था, जहां पंजीकरण के लिए लोग सुबह से ही कतारों में खड़े दिखाई दिए।
 
बोर्ड की वेबसाइट पर भी पंजीकरण की सुविधा : जानीपुर की सुमन देवी ने कहा, हम अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का हिस्सा बनना चाहते हैं। हमारा पंजीकरण हो गया है। यह हमारे लिए खुशी का क्षण है। बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए देशभर में कुल 542 बैंक शाखाओं को नामित किया गया है। बोर्ड की वेबसाइट पर भी पंजीकरण की सुविधा है।
ALSO READ: Amarnaath Yatra: अब आप वाहन से कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा, गुफा तक बनने लगी है सड़क
वार्षिक तीर्थयात्रा का प्रबंधन करने वाले बोर्ड के मुताबिक, 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति और छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिला को यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं किया जाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

विवेक रामास्वामी को हराकर एमी एक्टन ने जीता चुनाव, ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी

LIVE: मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कांग्रेस में खत्म हुआ दबदबा

Weather Alert: कमजोर पड़ा चक्रवात 'मुरासु', इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार; जानिए अपने इलाके का हाल

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30% और सहकारिता में 33% आरक्षण

फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने मारी बाजी, अमेरिकी संसद पहुंचकर रचा इतिहास; क्या है भारत कनेक्शन?

अगला लेख