biodatamaker
✕

2 साल में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का लक्ष्य, रिफ्रेंस डॉट कॉम ने पेश किया मार्केटप्लेस

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (08:43 IST)
नई दिल्ली। बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी रिफ्रेंस डॉट कॉम ने डिजाइनर, फोटोग्राफर, सोशल मीडिया मार्केटिंग जैसे फ्रीलांसर के लिए एक मार्केटप्लेस की शुरुआत की है। कंपनी का इसके माध्यम से 2022 के अंत तक इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का लक्ष्य है। 
 
कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह मार्केटप्लेस सॉफ्टवेयर डेवलपरों, कंटेंट राइटिंग, डिजाइनिंग, वेबसाइट डिजाइनर, फोटोग्राफर, सोशल मीडिया मार्केटिंग पेशेवर के क्षेत्र में फ्रीलांस सेवा देने वाले पेशेवरों की मदद करेगा।कंपनी का दावा है कि उसके मंच पर पहले से 50,000 फ्रीलांसर और एजेंसियां पंजीकृत हैं। उसने 2022 तक देशभर में इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने का लक्ष्य रखा है।
ALSO READ: Amazon ने किया 1 लाख से अधिक अस्थाई रोजगारों का सृजन
कंपनी के संस्थापक नमन सरावगी ने कहा कि कोविड-19 से उपजी परिस्थितियों को देखते हुए कंपनी ने इस दिशा में कदम उठाया। इस अनिश्चितताभरे माहौल में बड़ी कंपनियों के पूरे समय के लिए पेशेवरों को काम पर रखने को लेकर संदेह है।
 
उन्होंने कहा कि एक अध्ययन के मुताबिक देश में 2022 तक 2.5 करोड़ बिना नियमित नौकरी के मुक्त रूप से सेवाएं देने का अनुमान है। कंपनी ने इस मंच के लिए पेटीएम के विजय शेखर शर्मा और शादी डॉट कॉम के अनुपम मित्तल से कोष भी जुटाया है। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख