dharma sangrah
✕

आपदा के 8 साल, केदारनाथ क्षेत्र में जलप्रलय से आम थे तबाही के मंजर...

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (13:16 IST)
देहरादून। 16 जून 2013 के दिन केदारनाथ क्षेत्र में आई जलप्रलय देश के हजारों लोगों के जीवन को भी लील गई। ठीक 8 साल पहले आज ही के दिन पेश आए इस हादसे से तत्कालीन कांग्रेस सरकार के नेतृत्व को भी बदलने को मजबूर होना पड़ा और विजय बहुगुणा के स्थान पर हरीश रावत मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारपुरी में पुनर्निर्माण की शुरुआत कर 2 साल में केदारनाथ यात्रा को ढर्रे पर लाने का काम कर दिखाया, जो पुनर्निर्माण मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा भी जारी है।

ALSO READ: उत्तराखंड में एक नहीं पांच केदारनाथ मंदिर हैं, जानिए पंचकेदार का रहस्य
 
आपदा में केदारनाथ क्षेत्र को इतनी क्षति पहुंची कि तबाह हुई केदारपुरी को संवारने की कोशिशें अब तक भी लगातार जारी हैं। तब की तबाही से एकमात्र मंदिर ही वहां बच सका। केदार प्रलय में 2,241 होटल, धर्मशाला एवं अन्य भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर करीब 30 हजार लोगों को बचाया था। यात्रा मार्ग एवं केदार घाटी में फंसे 90 हजार से अधिक लोगों को सेना द्वारा सुरक्षित बचाया गया। जलप्रलय का असर अलग-अलग स्थानों पर भी पड़ा जिसमें 991 लोगों की जान गई थी। 11 हजार से ज्यादा मवेशी पानी में बह गए थे। 1309 हैक्टेयर भूमि बह गई। 9 राष्ट्रीय मार्ग एवं 35 स्टेट हाईवे क्षतिग्रस्त हो गए। करीब 2,385 सड़कों को बड़ा नुकसान हुआ। 85 मोटर पुल एवं 172 छोटे बड़े पुल प्रलय में बह गए।

ALSO READ: 400 साल तक बर्फ में दबे रहे केदारनाथ धाम के 10 रहस्य
 
 
केदार पुनर्निर्माण के लिए मनमोहन की तत्कालीन केंद्र सरकार ने जी भरकर पैसे मंजूर किए। प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण पर 2,700 करोड़ रुपए खर्च हुए। पुनर्निर्माण की ये शुरुआत मौजूदा भाजपा सरकार में भी जारी है। केदार बाबा के भक्त होने के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी दिलचस्पी यहां के कामों में लगातार बनी रही। अब धाम में सभी तरह के निर्माण कार्य श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटी ट्रस्ट के माध्यम से हो रहे हैं। कुल मिलाकर केदारपुरी में पुनर्निर्माण के मरहम से आपदा के जख्मों को मिटाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

ALSO READ: केदारनाथ मंदिर में प्रवेश से रोका तो भड़के पुजारी, गंगोत्री में प्रदर्शन
 
लोगों को यह शिकायत भी है कि धाम में तो निर्माण कार्यों में तेजी नजर आ रही है लेकिन 2013 आपदा की शिकार केदार घाटी में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों की रफ्तार में वैसी तेजी नजर नहीं आ रही। लोगों के दिलों में बैठे जलप्रलय के डर ने केदार घाटी के कई परिवारों को मैदान के इलाकों में पलायन करने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं जो लोग आज भी यहां पर निवास कर रहे हैं, उनके मन में आपदा के जख्म अब भी हरे हैं। आज भी जब आसमान से बादल बरसते हैं तो खौफनाक यादों के रूप में त्रासदी के ये जख्म हरे हो जाते हैं।
लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

अगला लेख