Daily Horoscope
✕

90% लोग नहीं करते रियर सीट बेल्ट का उपयोग, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Updated: गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019 (17:12 IST)
नई दिल्‍ली। देश में 90 फीसदी से अधिक लोग यात्री वाहनों में रियर सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते हैं और इस सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बनाने वाले कानून के बारे में भी मात्र 27.7 प्रतिशत लोग ही जानते हैं। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी निसान इंडिया और सेवलाइफ फाउंडेशन की यहां जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में 98.2 प्रतिशत लोग रियर सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते हैं, जबकि लखनऊ, जयपुर और कोलकाता में कोई भी व्यक्ति इस बेल्ट का उपयोग नहीं करता है। यात्री वाहन मालिकों में से 70.5 प्रतिशत को यह पता है कि उनके वाहन में रियर सीट बेल्ट है और उनमें से मात्र 7 प्रतिशत ही इसका नियमित तौर पर उपयोग करते हैं।

वाहन में बैठने के दौरान रियर सीट बेल्ट लगाने को अनिवार्य बनाए जाने के बारे में जहां 27.7 प्रतिशत लोग जानते हैं वहीं 37.8 प्रतिशत लोगों को इस कानून के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से 23.9 प्रतिशत लोग रियर सीट बेल्ट को लेकर जागरूक नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसमें शामिल ऐसे लोग जो अपने बच्चों को पिछली सीट पर बैठाते हैं उनमें से 77 फीसदी का कहना था कि वे इस सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते हैं।

रिपोर्ट में कहा कि गया है कि रियर सीट बेल्ट के उपयोग में बढ़ोतरी नहीं होने का एक प्रमुख कारण इस संबंध में बने कानून का कमजोर क्रियान्वयन है। सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से 91 फीसदी ने कहा है कि रियर सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने पर पुलिस ने कभी भी उन्हें नहीं रोका है।
सांकेतिक फोटो

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख