suvichar

रिजर्व बैंक के गवर्नर ने नोटबंदी को सराहा, धीरे-धीरे कम हो रहा है एनपीए

Updated: मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (20:35 IST)
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने मंगलवार को एक संसदीय समिति से कहा कि नोटबंदी बहुत अच्छा निर्णय था और जहां तक जोखिम में फंसे ऋण का मामला है तो अब गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में धीरे-धीरे कम हो रहा है।
 
सूत्रों ने कहा कि केन्द्रीय बैंक प्रमुख ने नोटबंदी के सरकार के निर्णय का समर्थन किया और कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) नकद अनुपात के मुद्दे का समाधान किया जा रहा है।
 
कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोईली की अध्यक्षता वाली वित्तीय स्थायी संसदीय समिति के समक्ष पटेल ने बैंकों के एनपीए के समाधान और रिजर्व बैंक के सुधार के बारे में केन्द्रीय बैंक का पक्ष रखा है। इस समिति के सदस्यों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी के निशिकांत दूबे और रत्नलाल कटारिया, बीजू जनता दल के बी मेताब और कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हैं।
 
केन्द्र सरकार और केन्द्रीय बैंक के बीच तनाव की खबरें आने के कुछ दिनों बाद पटेल इस समिति के समक्ष उपस्थति हुए हैं। सूत्रों के अनुसार पटेल ने कहा कि मोदी सरकार की वित्तीय नीतियों और केन्द्रीय बैंक के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है। पटेल नाटेबंदी के बाद इस मुद्दे पर तीसरी बार समिति के समक्ष पेश हुए हैं। (वार्ता)
 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख