sundarkand
✕

बसपा-सपा गठबंधन पर भाजपा का कटाक्ष, अस्तित्व को बचाने के लिए मिला रहे हैं हाथ

Updated: शनिवार, 12 जनवरी 2019 (16:31 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को कहा कि उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा सिर्फ अपने अस्तित्व को बचाने के लिए साथ आई हैं। पार्टी ने इस गठबंधन को तवज्जो नहीं देते हुए जोर दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।


भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सपा और बसपा ने देश या उत्तरप्रदेश के लिए गठबंधन नहीं किया है, दरअसल वे अपने अस्तित्व के लिए साथ आए हैं। वे अपने बल पर मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते और मोदी विरोध ही इनके गठबंधन का आधार है।

उन्होंने इन बातों को भी तवज्जो नहीं दी कि कभी एक-दूसरे के विरोधी रहे इन दोनों दलों के साथ आने से लोकसभा चुनाव पर कोई प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल गणित का विषय नहीं होता, यह रसायन की भी बात होती है। कई बार दो चीजों के मिलने से तीसरा पदार्थ भी बन जाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि समय आ गया है जब देश को यह तय करना होगा कि उसे एक मजबूत सरकार चाहिए या फिर मजबूर सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में समावेशी विकास हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक देश में शासन करने के बाद कांग्रेस पार्टी आज देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सपा और बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत उत्तरप्रदेश की 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। दो सीटें छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं जबकि अमेठी और रायबरेली की दो सीटें कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ना तय किया गया है।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख