Hanuman Chalisa

सोशल मीडि‍या पोस्‍ट पड़ गई भारी, रश्मि सामंत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन पद से दिया इस्तीफा

रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (14:52 IST)
ऑक्सफोर्ड छात्र संघ (एसयू) की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष निर्वाचित होकर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में इतिहास बनाने वालीं रश्मि सामंत ने अपनी पूर्व की कुछ टिप्पणियों के कारण विवाद के बीच पद से इस्तीफा दे दिया है।

सामंत के कुछ पुराने सोशल मीडिया पोस्ट सामने आए हैं जिसे कई छात्रों ने 'नस्ली' और 'असंवेदनशील' बताया है। इसमें 2017 में जर्मनी में बर्लिन होलोकास्ट मेमोरियल की यात्रा के दौरान एक पोस्ट में नरसंहार से जुड़ी टिप्पणी और मलेशिया की यात्रा के दौरान तस्वीर को 'चिंग चांग' शीर्षक देने से जुड़ा विवाद है, जिससे चीन के छात्र नाराज हो गए।

छात्रों के अखबार 'चेरवेल' में प्रकाशित एक खुले पत्र में सामंत ने कहा, हालिया घटनाक्रम से आपको मेरी क्षमा याचना पर शायद यकीन ना हो लेकिन मुझे यह लिखते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैंने छात्र समुदाय का भरोसा खो दिया है, जिन्होंने मुझे वोट दिया था और मेरे घोषणापत्र में विश्वास जताया था'

उन्होंने कहा, 'मैं सभी छात्रों से माफी मांगती हूं जो मेरी टिप्पणी या किसी गतिविधि से आहत हुए हैं और मैं फिर से आपका भरोसा जीतना चाहती हूं'

हालांकि, विवाद नहीं थमने के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया।

रश्मि सामंत ने कहा, 'ऑक्सफोर्ड छात्र संघ के अध्यक्ष के चुनाव के दौरान हुए विवाद के मद्देनजर मुझे लगता है कि पद से हट जाना ज्यादा बेहतर होगा'

कर्नाटक में उडूपी की रहने वाली सामंत इसके बाद भारत में अपने परिवार के पास चली गयीं और सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने कई पुराने पोस्ट भी हटा दिए।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

अगला लेख