ramcharitmanas
✕

रैपिड एक्शन फोर्स भी जम्मू-कश्मीर पहुंची, जानिए इस दंगा नियंत्रक फोर्स की 5 बातें

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2019 (12:41 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। दहशत और अफरातफरी के माहौल के बीच रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टीम भी शनिवार को जम्मू पहुंच गई। राज्य में सुरक्षाबल हाईअलर्ट पर है। आइए जानते हैं रैपिड एक्शन फोर्स से जुड़ी 5 खास बातें... 
 
- रैपिड एक्शन फोर्स का गठन अक्‍टूबर 1992 में सीआरपीएफ की 10 बटालियनों से हुआ था। इसका मुख्य कार्य दंगे और दंगों जैसी स्थितियों से निपटना है। 
 
- संकट की स्थिति उत्‍पन्‍न होने पर आरएएफ बिना समय गंवाए, कम से कम वक्‍त में घटनास्‍थल पर पहुंचती है और सामान्‍य जनता को अहसास कराती है कि वे सुरक्षित है।
 
- स्थिति को ज्‍यादा भली-भांति और अधिक प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आरएएफ में महिला कर्मियों को भी शामिल किया गया है। महिला सुरक्षाकर्मी वहां तैनात की जाती है जहां आरएएफ को महिला प्रदर्शनकारियों से निपटना होता है।
 
- RAF में एक टीम को निरीक्षक स्तर के अधिकारी द्वारा कमांड किया जाता है। इस बल को दंगा नियंत्रण, आंसू गैस के गोले छोड़ने और आग से निपटने में महारत हासिल है।
 
- रैपिड एक्शन फोर्स को एक अलग झंडे का अधिकार प्राप्‍त है। यह झंडा शांति का प्रतीक है। इसे अक्टूबर 2003 में तत्‍कालीन उपप्रधानमंत्री लालकृष्‍ण आडवाणी ने RAF को सौपा था।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

अगला लेख