दिल्ली में काम के बाद घर लौट रही महिला को घसीटा, किया बलात्कार
Updated: रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (06:37 IST)
दक्षिण दिल्ली के हौज खास गांव में दो लोगों ने एक बार में काम करने वाली 35 साल की एक महिला से कथित तौर पर उस वक्त सामूहिक बलात्कार किया, जब वह अपने घर लौट रही थी।
पुलिस ने बताया कि वह स्कूटी से वसंत विहार इलाका स्थित अपने घर लौट रही थी तब आरोपी ने उसे रोका और उसे हौज खास गांव के पास एक निर्माणाधीन इमारत के अंदर ले गए, जहां उससे बलात्कार किया। यह घटना बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे की है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता से मिले ब्योरे के आधार पर निखिल और विशाल नाम के दो लोगों को कल गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने मौके से भागने से पहले उसे पीटा भी। इस घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पीड़िता के दूर के परिचित हैं। (भाषा)
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस