sundarkand
✕

साइबर हमला, देश में कई एटीएम बंद

Updated: सोमवार, 15 मई 2017 (23:42 IST)
नई दिल्ली। रैनसमवेयर ‘वानाक्राई’ के खतरे के मद्देनजर बैंकों ने आज पुराने सॉफ्टवेयर पर चलने वाले कुछ एटीएम को बंद रखा। रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे रैनसमवेयर पर सरकारी संगठन सीईआरटी-इन के निर्देशों का पालन करें। रैनसमवेयर ने 150 से अधिक देशों में विभिन्न आईटी नेटवर्कों को प्रभावित किया है।
 
यह भी पढ़ें : रैंसमवेयर हमले से इस तरह बचें
 
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) ने इस स्थिति में क्या करें और क्या न करें की सूची जारी की है। साथ ही यह भी सलाह दी है कि वैश्विक रैनसमवेयर हमले से नेटवर्क को किस तरीके से संरक्षित किया जाए। सूत्रों ने कहा कि ज्यादातर एटीएम बढ़िया तरीके से काम कर रहे हैं। कुछ में अपडेट माइक्रोसाफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम संभवत: नहीं है।
 
सूत्रों ने कहा कि इस तरह के एटीएम पर हमले की संभावना बन सकती है। इसलिए एहतियाती उपाय के तौर पर उन एटीएम को बंद रखा गया है। हालांकि इस बारे में रिजर्व बैंक ने आज शाम तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा था। देश में कुल 2.2 लाख एटीएम हैं। इसमें से कुछ पुराने विंडोज एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे हैं।
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख