Hanuman Chalisa

रामनगरी अयोध्या में रामनवमी की धूम, लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

Updated: गुरुवार, 30 मार्च 2023 (10:43 IST)
अयोध्या। श्री रामनगरी अयोध्या में श्री रामनवमी का पर्व धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अयोध्या के सभी मठ - मंदिरों में श्री राम लला का जन्म होता है, मंदिरों में सोहर गीत गाए जाते हैं। मंदिरों को भव्य रूप से साज - सज्जा की जाती है। आज सुबह से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु अयोध्या आते अपने प्रभू व आराध्य कि एक झलक पाने के लिए सम्पूर्ण अयोध्या नगरी भक्तों व श्रधांलुओं से भरी रहती है। अयोध्या में रामनवमी के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। 
 
चैत्र नवरात्रि कि नवमी के दिन मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम का जन्म अयोध्या के चक्रवर्ती महाराजा दशरथ कि 3 रानीयों मे से कौशल्या के पुत्र के रूप मे जन्म हुआ, अयोध्या वासी अपने परम् प्रिय राम लला के जन्म का महापर्व बड़े ही धूम - धाम व हर्षो उल्लास के साथ मनाता है।

अयोध्या आने वाले भक्त गण व साधु - संन्यासी सरयू में डुबकी लगाकर अयोध्या श्री रामजन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, कनक भवन सहित अधिकांश मठ-मंदिरों का दर्शन-पूजन करते।
 
अयोध्या के SSP मुनिराज ने अयोध्या में रामनवमी महापर्व के अवसर पर आने वे लाखों कि संख्या में श्रद्धालुओं कि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण अयोध्या को 7 जोन में बांटा गया है और सभी के प्रभारी बनाया गया है। इन सेक्टरों में भी बांट कर डीएसपी व इंस्पेक्टर लेबील के अधिकारियो को नियुक्त किया गया है। साथ ही अयोध्या में 7 स्थानों पर पार्किंग कि व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही श्रद्धालुओं कि सुविधा के लिए पीएसी व पैरा फ़ोर्स लगाया गया है।
 
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कि परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। नो पार्किंग व नो इंट्री जोन भी बनाये गए हैं और रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।
 
ADM प्रशासन अमित कुमार सिंह ने रामनवमी व्यवस्था कि जानकारी देते हुए कहा कि रामनवमी के पर्व पर अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और अयोध्या के प्रमुख मठ - मंदिरों में दर्शन - पूजन करते है सरयू स्नान करते हैं। उन्हें किसी प्रकार कि असुविधा न हो उसके सुविधा के लिए खास कर इस समय राम पथ का कार्य प्रगति पर है। जहां - जहां सड़को पर मिट्टी के ढेर लगे हैं। उन्हें हटवा दिया गया है और जहां गड्डे है वहां बैरिकेटिंग की गई है।
 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

हंदवाड़ा में हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी, 30 से 40 हजार रुपए प्रतिमाह कमा रहीं

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

योगी सरकार की FDI नीति का असर, यूपी में ₹2,078 करोड़ का बड़ा निवेश, 1,700 से ज्यादा रोजगार

अगला लेख