suvichar

राष्ट्रपति चुनाव : रामनाथ कोविंद को पसंद नहीं है मिठाई!

Updated: मंगलवार, 20 जून 2017 (16:52 IST)
लखनऊ। कहते हैं कुछ हासिल करने के लिए काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है ऐसा ही कुछ भाजपा द्वारा राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनाए गए रामनाथ कोविंद के साथ भी है। डेरापुर तहसील (वर्तमान में कानपुर देहात जिला) के परौंख गांव से निकलकर कानपुर शहर आए और यहां पर रहकर उन्होंने पढ़ाई की और यहीं से राजनीतिक जीवन की भी शुरुआत हुई। रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार घोषित करने के बाद मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। लेकिन कोविंदजी को मिठाई पसंद नहीं है। 
 
जैसे-जैसे वक्त बदलता गया वैसे ही रामनाथ कोविंद के जीवन में बदलाव आता चला गया। एक वक्त वह भी आया जब वे भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार हो गए। चुनाव न जीत पाने के बावजूद भी भाजपा में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आई। रामनाथ कोविंद के साथ लंबे समय तक रहे उनके जनसंपर्क अधिकारी अशोक द्विवेदी का कहना है कि इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी रामनाथ बहुत ही सादा जीवन जीते हैं। उन्हें मिठाइयां पसंद नहीं हैं। 
अशोक त्रिवेदी ने रामनाथ कोविंद के साथ लंबा समय बिताया है। वे कहते हैं कि कोविंद जी बहुत ही सुलझे और सज्जन लोगों में से एक हैं। वे उच्च पदों पर आसीन होने के बावजूद बहुत ही सादा जीवन जीते है। त्रिवेदी कहते हैं कि कोविंद जी कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर इस बुलंदी तक पहुंचे हैं। रामनाथ कोविंद की पसंद-नापसंद के बारे में उन्होंने बताया कि वह अंतर्मुखी स्वभाव के हैं और सादा जीवन जीने में विश्वास करते हैं। उन्हें सादा भोजन पसंद है। 
 
उन्होंने बताया कि बिहार जाने के बाद भी रामनाथ कोविंद जी से उनका संपर्क बना रहता है और वह समय समय पर कानपुर के कल्याणपुर स्थित दयानंद विहार में अपने घर पर भी आते-जाते रहते हैं और वहीं पर उनसे मुलाकात हो जाती है। मुलाकात के दौरान वे लोगों के हालचाल जरूर पूछते हैं। 

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख