Daily Horoscope
✕

राष्ट्रपति चुनाव, भाजपा ने लगाई विरोधी दलों में सेंध

Updated: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 (20:50 IST)
रामनाथ कोविंद का 'महामहिम' बनना भगवा खेमे के लिए कई मायनों में खास रहा है। एक तो भाजपा की पृष्ठभूमि से आने वाला कोई व्यक्ति पहली बार राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंचा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने विरोधी खेमे में सेंध लगाकर अपने लिए संभावनाओं के नए द्वार भी तलाश लिए हैं। राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई अर्थात कई राज्यों से मीरा कुमार को मिलने वाले वोट योजनाबद्ध तरीके से कोविंद की झोली में चले गए। कांग्रेस के लिए तो यह बुरी खबर है ही, विपक्षी एकता के लिए भी यह खतरे की घंटी है। 
 
गुजरात में रामनाथ को 132 वोट मिले और मीरा कुमार को सिर्फ 49 वोट। खास ध्यान देने वाली बात तो यह है कि भाजपा के राज्य में 121 विधायक हैं और कांग्रेस के 57 एमएलए। ऐसे में अटकलें हैं कि कांग्रेस के 8 विधायकों ने अपने ही उम्मीदवार के विरोध में जाकर कोविंद के पक्ष में वोट दिया। कांग्रेस के लिए यह स्थिति इसलिए भी खराब है क्योंकि वर्ष के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे ठीक पहले विधायकों के 'बागी तेवर' पार्टी की मुसीबत को और बढ़ा सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता (पूर्व भाजपाई) शंकरसिंह वाघेला की नाराजी किसी से भी छिपी नहीं है। 
 
ममता बनर्जी के वर्चस्व वाले राज्य पश्चिम बंगाल से भी भाजपा के लिए खुशखबर है। राष्ट्रपति चुनाव में यहां भाजपा के मात्र 6 वोट हैं, लेकिन कोविंद को 11 वोट मिले। अर्थात पार्टी ममता खेमे में सेंध लगाने में सफल रही। मीरा कुमार को यहां 273 वोट मिले। त्रिपुरा में तो भाजपा का कोई विधायक नहीं होने के बावजूद कोविंद को सात वोट मिल गए। यहां भी माना जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायकों ने अपना काम दिखा दिया। असम से भी एनडीए उम्मीदवार को चार वोट ज्यादा मिले। 
 
दिल्ली, महाराष्ट्र और गोवा में भी लगभग यही स्थिति रही। दिल्ली में कोविंद को 6 जबकि मीरा कुमार को 55 वोट मिले, जबकि यहां भाजपा के चार ही विधायक हैं। महाराष्ट्र में रामनाथ को 208 और मीरा कुमार को 77 वोट मिले। यहां भाजपा-शिवसेना गठबंधन के 185 विधायक हैं। इस हिसाब से भाजपा विरोधी खेमे में सेंध लगाने में सफल रही। गोवा में जहां भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 22 विधायक हैं। वहां भाजपा को 25 वोट मिले। अर्थात कोविंद के खाते में तीन वोट ज्यादा गए। 
 
ध्यान रखने वाली बात यह है कि विपक्ष का उम्मीद बनने के बाद मीरा कुमार ने सांसदों और विधायकों से अंतरात्मा की आवाज पर वोट डालने की अपील की थी, शायद उनके खेमे के विधायकों ने ही उस बयान को ज्यादा गंभीरता से ले लिया। 
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख