ramcharitmanas

राष्ट्रपति पद के लिए सिर्फ कोविंद और मीरा के नामांकन मंजूर

Updated: गुरुवार, 29 जून 2017 (21:08 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और विपक्षी संप्रग की उम्मीदवार मीरा कुमार को छोड़ कर शेष सभी उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो गए हैं।
 
नामांकन पत्रों की जांच के आधार पर चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक गत 14 जून को नामांकन शुरू होने के बाद नामांकन की कल अंतिम समयसीमा समाप्त होने तक कुल 108 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज इनकी जांच के बाद इनमें से सिर्फ दो दावेदारों के नामांकन पत्र पूरी तरह से सही पाए जाने पर स्वीकार किए गए। उम्मीदवारी के शेष दावेदारों के नामांकन पत्रों को तकनीकी खामियों के आधार पर खारिज कर दिया गया।
आगामी 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवारों के दावेदारों की लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी सूची के मुताबिक 35 नामांकन पत्र जमा कराए जाने के साथ ही खारिज कर दिए गए थे। तत्काल खारिज किए गए नामांकन पत्र में से अधिकांश को जमानत राशि जमा नहीं कराए जाने या प्रस्तावक और अनुमोदकों की औपचारिकता पूरी नहीं हो पाने के कारण खारिज किया गया।
 
कोविंद और मीरा कुमार की तरफ से नामांकन पत्रों के चार चार सेट दाखिल किए गए। स}ाापक्ष और विपक्ष के इन दोनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के सभी सेट सही पाए गए। शेष 95 दावेदारों द्वारा पेश सौ नामांकल पत्रों को तकनीकी खामियों की वजह से खारिज कर दिया गया। 
 
नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में तमिलनाडु में सलेम निवासी के पद्मराजन भी शामिल हैं जिन्हें अब तक 105 चुनावों के लिए नामांकन भरने के कारण इलेक्शन किंग के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा बिहार के सारण जिले के निवासी लालू प्रसाद यादव भी राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के कारण सुर्खियों में रहे। 
 
नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब राष्ट्रपति पद की दौड़ में सिर्फ कोविंद और मीरा ही बतौर उम्मीदवार मैदान में हैं। राष्ट्रपति पद के चुनाव के निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के चुने हुए सदस्यों के अलावा सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य मतदान करते हैं। (भाषा)
Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख