ramcharitmanas
✕

पासवान ने आरक्षण टिप्पणी को लेकर आरएसएस पर निशाना साधा

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2017 (07:26 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के सहयोगी एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने रविवार को आरक्षण पर आरएसएस के प्रचार प्रमुख की विवादित टिप्पणी को परोक्ष रूप से निशाने पर लेते हुए कहा कि आरक्षण एक संवैधानिक अधिकार है और इसे कोई भी खत्म नहीं कर सकता।
नरेन्द्र मोदी सरकार में सबसे प्रमुख दलित चेहरा, पासवान ने कहा, 'आरक्षण एक संवैधानिक अधिकार है और इसे कोई समाप्त नहीं कर सकता। देश में आरक्षण बाबा साहब अंबेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बीच हुए 'पूना पैक्ट' के तहत लागू किया गया थ। यह कोई खरात नहीं है जिसे किसी की मर्जी से लागू किया जाए और समाप्त किया जाए।'
 
उन्होंने कहा कि यदि इसमें किसी तरह का छेड़छाड़ की गयी या फिर कोई भी बदलाव किया जाएगा तो 'हमारी पार्टी संसद से लेकर सड़कों तक इसका पुरजोर विरोध करेगी।' पासवान ने आश्चर्य जताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता चुनाव के बेहद करीब ऐसे बयान क्यों देते हैं। उन्होंने कहा संघ के प्रवक्ता और अखिल-भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने हाल में आरक्षण पर जैसा बयान दिया है उससे लोगों में भ्रम पैदा होगा स्वभाविक है।
 
उन्होंने कहा, 'पिछली बार आरएसएस ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी ही टिप्पणी की थी और अब उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान भी किया है। मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि चुनाव के दौरान ऐसी टिप्पणी क्यों की जाती है?' केन्द्रीय मंत्री ने बताया, 'इसके कारण बिहार में हमें भारी नुकसान हुआ है। आरएसएस एक स्वतंत्र संगठन है और मुझे नहीं पता कि वह ऐसे बयान क्यों देता है। ऐसी टिप्पणियों से लोगों का भ्रमित होना स्वभाविक है।' (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख