ramcharitmanas
✕

रामलला मंदिर निर्माण की बाधा हो दूर : नृत्यगोपाल दास

Updated: रविवार, 19 मार्च 2017 (18:41 IST)
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास ने योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या में बहुप्रतीक्षित मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने में प्रदेश सरकार अवश्य सफल होगी।
दास ने कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, राज्य के विकास के साथ ही प्रदेश की जनता की भलाई तथा मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने में सरकार की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि जो राम के साथ है उसकी विजय भी सुनिश्चित है। योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश में बनने वाली सरकार विकास के साथ ही रामराज्य की परिकल्पना को अवश्य साकार करेगी।
 
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती ने भी गोरक्षापीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने निर्णय देर में लिया लेकिन दुरुस्त लिया है। अब अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने में यह सरकार सफलता प्राप्त करेगी, साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र को लागू कर संपूर्ण राज्य को विकसित करने का कीर्तिमान बनाएगी।
 
श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवं दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने कहा है कि कई वर्षों बाद उत्तरप्रदेश की जनता ने जुझारू व्यक्तित्व के धनी रहने वाले योगी आदित्यनाथ जैसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री के रूप में पाया है। 
 
उन्होंने कहा कि विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मंदिर के निर्माण का मार्ग निश्चित ही अब प्रशस्त हो जाएगा, क्योंकि अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और काफी दिनों से देश की जनता मंदिर निर्माण की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण संत समाज तथा राष्ट्रप्रेमी जनता उनके मनोनयन से प्रसन्न है। 
 
योगी आदित्यनाथ के उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से मंदिर आंदोलन के समर्थकों में उल्लास है। विश्व हिन्दू परिषद मुख्यालय (विहिप) कारसेवकपुरम् एवं अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में खुशी का माहौल छाया हुआ है। लोग ढोल-नगाड़े बजाकर के अपने खुशी का इजहार कर रहे हैं। साथ ही साथ पटाखे भी दगाए जा रहे हैं।
 
विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला को मत्था टेककर संत-धर्माचार्यों का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के साथ केशव प्रसाद और डॉ. दिनेश शर्मा भी योग्य हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश उन्नति करेगा।
 
उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और समाज के उत्थान के साथ-साथ यह सरकार अयोध्या समेत संपूर्ण राज्य की धार्मिक नगरियों को विश्व के मानचित्र पर विकसित करेगी और मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को वह दूर करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रामराज्य की स्थापना से ही सभी लक्ष्य पूर्ण होंगे। (वार्ता)
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख