Hanuman Chalisa

जल्द शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

संदीप श्रीवास्तव
सोमवार, 20 मार्च 2017 (12:02 IST)
प्रदेश में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत से देशभर के राजनीतिज्ञों के होश उड़ गए हैं। जो किसी ने भी नहीं सोचा था, वह प्रदेश के मतदाताओं ने कर दिखाया। राम नगरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ रही गई है। अब तो केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और उत्तरप्रदेश में भी प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बन गई है। लगता है कि अब रामराज्य का सपना साकार होगा।
राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष व मणि रामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास ने वेबदुनिया से बात करते हुए साफ तौर पर कहा की जल्द ही रामजन्म भूमि मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। राम जन्म भूमि न्यास के पक्षकार व दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने भी कहा की अब तो हम लोग पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं कि जल्द ही राम मंदिर निर्माण शुरू होगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर मंदिर निर्माण में ढील हुई तो हमारा आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है, केवल रोक गया है।
 
वैसे तो अयोध्या के अधिकांश लोगों को विश्वास है कि अब हमारे प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में कोई बाधा सामने नहीं है और जल्द ही मंदिर निर्माण शुरू होगा। अयोध्या की सड़क पर चाय की दुकान चलाने वाले नरेश प्रफुल्लित होकर कहते हैं कि भैया अब तो हमारे रामजी का मंदिर तो बनबई करि काहे का परेशानी है।
 
वहीं साइकिल मिस्त्री रामगोपाल कहते हैं कि कब मंदिर बनने की सूचना मिले, हम सभी तैयार हैं। जहां भाजपा अपनी जीत का जश्न पूरे देश में मना रही है, वहीं अयोध्यावासी प्रदेश में व केंद्र में भाजपा सरकार होने व राम जन्मभूमि निर्माण में कोई बाधा न होने से प्रफुल्लित हैं। अब हो सकता है कि जल्द ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की घोषणा होगी।
Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

अगला लेख