ramcharitmanas
✕

राकेश अस्थाना सीबीआई के विशेष निदेशक

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (08:35 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अतिरिक्त निदेशक राकेश अस्थाना को इस प्रमुख जांच एजेंसी के विशेष निदेशक के तौर पर नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
 
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सीबीआई, आईबी, बीएसएफ और एनआईसीएफएस में 8 अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आईपीएस अधिकारी गुरबचनसिंह को आईबी में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है और यह नियुक्ति 31 दिसंबर 2018 अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सिंह फिलहाल खुफिया ब्यूरो में ही अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्य कर रहे हैं।
 
सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के पद पर आसीन राकेश अस्थाना को इसी एजेंसी का विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है। सीआरपीएफ में अतिरिक्त महानिदेश के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी सुदीप लखटकिया को सीआरपीएफ में विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। नए पद पर उनकी नियुक्ति 31 जुलाई 2019 अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
 
उत्तरप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद को ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनलॉजी एंड फोरेंसिक साइंस’ (एनआईसीएफएस) में विशेष महानिदेशक बनाया गया है। फिलहाल वे इसी संस्था में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
 
सीआरपीएफ में अतिरिक्त महानिदेशक दीपक कुमार मिश्रा को विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति अगले वर्ष 30 नवंबर अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। बीएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर सेवा दे रहे आईपीएस अधिकारी एपी माहेश्वरी को इसी बल में विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे 28 फरवरी, 2021 अथवा अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे।
 
आईबी में अतिरिक्त निदेशक के तौर पर कार्य कर रहे आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार को विशेष निदेशक बनाया गया है। बीएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर सेवा दे रहे आईपीएस अधिकारी राजेश रंजन को विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 30 नवंबर, 2020 अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

अगला लेख