1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. RajnathSingh in parliment on China

सुन लो चीन! हम किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं...

RajnathSingh
नई दिल्ली। सरकार ने राज्यसभा में कहा कि 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना ने चीन को भारी नुकसान पहुंचाया था। उल्लेखनीय है कि इस झड़प में कर्नल संतोष बाबू समेत भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। 
 
रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने कहा चीन की ओर से सेना की तैनाती के जवाब में भारत ने भी सीमा पर सैनिकों की संख्‍या बढ़ाई है। हम चीन की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने में सक्षम हैं। हम किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे। राष्ट्र की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि मई माह में लद्दाख की गलवान घाटी में चीन ने बाधा डाली थी। वह यथास्थिति की बदलने की कोशिश कर रहा है। रक्षामंत्री ने कहा कि हमारे जवानों ने चीन की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। 
 
रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि चीन की हरकत के कारण ही झड़प की स्थिति बनी। दरअसल, चीन की कथनी और करनी में अंतर है। 29-30 अगस्त को भी चीन की ओर से हरकत की गई, जिसका हमारी सेना ने जवाब दिया। 
अगला लेख
नेपाल की इस हरकत से भारत में आई बाढ़, सपा नेता ने उठाया राज्‍यसभा में मुद्दा