biodatamaker

जो व्यक्ति संसद की गरिमा नहीं रख सकता वह प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देख रहा है : राजनाथ

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (20:59 IST)
मेरठ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि जो व्यक्ति संसद की गरिमा नहीं रख सकता वह प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देख रहा है।
 
 
उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस एवं विपक्षी दलों को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का काम पच नहीं रहा है तथा कांग्रेस की काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ेगी। हम राजनीति सत्त्ता चलाने के लिए नहीं, देश चलाने के लिए करते हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को यहां संबोधित करते हुए यह बात कही। 
 
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। सिंह ने उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शासन चलाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मेरा विश्वास पक्का हो गया है, सभी को देखने के बाद यह यकीन हो गया है कि जीत का एक्सप्रेस-वे यूपी से गुजरेगा।
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संसद में गले लगाने की घटना को चिपको अभियान करार देते सिंह ने कहा कि जो संसद की गरिमा नहीं बना (रख) सकता वह प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देख रहा है।
 
सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जाति-मजहब में बांटने की राजनीति की है। सत्ता हासिल हो या न हो समाज को बंटने नहीं देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस एवं विपक्षी दलों को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का काम पच नहीं रहा है तथा कांग्रेस की काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ेगी। 
 
उन्होंने कहा कि आज दुनिया से निवेशक भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। भारत के प्रति विश्व में आकर्षण बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की नीयत पर कोई सवालिया निशान नहीं लगा सकता है। प्रधानमंत्री ने झाडू इसलिए उठाई, क्योंकि वे संदेश देना चाहते थे कि कोई काम छोटा नही होता है। 
 
राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के मामले में उन्होंने कहा कि कितने देशी नागरिक हैं और कितने विदेशी, क्या इसका आंकड़ा नही होना चाहिए। गृहमंत्री यह भी दावा किया कि अब सिर्फ 8 जिलों में नक्लवाद बचा है। आतंक के रास्ते पर जाने वाले युवाओं की संख्या कम हुई है।
 
इससे पहले यहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश में विश्वास कायम करने में सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आंबेडकर जयंती पर निर्णय लिया था कि सबको समान रूप से बिजली दी जाएगी और हम ऐसा कर रहे हैं। 
 
उन्होंने दावा किया कि पूर्व सरकार के शासनकाल में बिजली 5-6 जिलों में सिमटकर रह गई थी। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद थे। कार्यसमिति की 2 दिन की बैठक का समापन रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख