Hanuman Chalisa

डोकलाम के बाद एसएसबी ने अपनी ताकत बढ़ाई : राजनाथ

Updated: शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (15:26 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि चीन के साथ डोकलाम गतिरोध के बाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अतिरिक्त सीमा चौकियों का निर्माण कर अपने आपको मजबूत किया है।
 
राजनाथ ने बल की 54वीं स्थापना दिवस परेड के दौरान सीमा प्रहरियों को संबोधित करके हुए कहा कि एसएसबी नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमा की केवल रक्षा भर नहीं करती बल्कि इस बात का भी ख्याल रखती है कि इन पड़ोसी मुल्कों के साथ मित्रवत संबंध खराब नहीं हों।
 
उन्होंने कहा कि पिछला वर्ष बल के लिए शानदार रहा है। चीन के साथ डोकलाम विवाद के बाद एसएसबी ने सिक्किम और भूटान सीमा के निकट और सीमा चौकियों का निर्माण करके अपने आपको मजबूत किया है। गृहमंत्री ने उग्रवाद विरोधी अभियानों और नक्सल विरोधी अभियानों के लिए भी एसएसबी की सराहना की।
 
उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों के निकट रहने वाले लोगों को भारत की रणनीतिक संपत्ति माना जाना चाहिए। बल अनेक कार्यक्रम आयोजित करके उनकी देखभाल करता है जिसकी सराहना की जाती है। पड़ोसी मुल्कों के साथ विश्वास बनाने के कदमों के बारे में पूछे जाने पर राजनाथ ने कहा कि विश्वास बहाली के कदम उठाए जा रहे हैं और यह लगातार चलने वाली प्रकिया है। यह हमेशा चलती है और इसे हमेशा चलते रहना चाहिए। (भाषा)

Show comments

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

Pakistan को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, आतंक और धमकियों पर नहीं झुकेगा भारत

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

सभी देखें

LIVE: लोकसभा में पेश होगा पेपर लीक संशोधन बिल, पेलेट गन पर हंगामे के आसार

Weather Update : हिमाचल में बादल फटा; असम में 68 मौतें, गुजरात में सेना का रेस्क्यू, IMD का 12 राज्यों में अलर्ट

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड

CM भूपेंद्र पटेल ने दी श्रद्धांजलि, जानिए 'मिसाइल मैन' डॉ. कलाम के जीवन की 10 प्रेरक और प्रेरणादायक बातें

CM योगी का बड़ा ऐलान, आक्रमणकारियों नहीं, भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेंगे म्यूजियम

अगला लेख