suvichar
✕

गृहमंत्री राजनाथसिंह ने कहा- पूरी ताकत से नक्सलियों का सामना करेंगे

Updated: सोमवार, 8 मई 2017 (13:14 IST)
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सल समस्या से निपटने के लिए आठ सूत्रीय 'समाधान' सुझाते हुए नक्सल प्रभावित राज्य सरकारों से इसे 'लक्ष्य की एकता' के रूप में स्वीकार कर लागू करने का अनुरोध किया है।
 
सिंह ने सोमवार को नक्सल प्रभावित दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में कहा कि समाधान सिद्धांत के तहत कुशल नेतृत्व, आक्रामक रणनीति, प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण, कारगर खुफियातंत्र, कार्ययोजना के मानक, कारगर प्रोद्यौगिकी, प्रत्येक रणनीति की कार्ययोजना और नक्सलियों के वित्तपोषण को विफल करने की रणनीति को शामिल करने की जरूरत बताई। सिंह ने पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए नक्सल विरोधी अभियानों को लागू करने में हर कदम पर आक्रामक कार्रवाई की जरूरत पर बल दिया।
 
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पूरी ताकत और नई रणनीति के साथ हम नक्सलियों का सामना सफलतापूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में माओवादी हिंसा के कारण लगभग 12,000 लोगों की जानें गई हैं। वामपंथी कट्टरपंथ से लड़ने का मूलभूत नियम है कि उनकी वित्तीय संसाधनों तक पहुंच को रोक दिया जाए। राजनाथ सिंह ने कहा कि नक्सल समस्या का तुरत-फुरत हल नहीं निकला जा सकता, इसका कोई शॉर्टकट भी नहीं है। इस समस्या को लघु-अवधि, मध्यम-अवधि तथा दीर्घकालिक हलों के जरिए ही सुलझाया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा कि नक्सल समस्या से निपटने की नीति से रणनीति और सुरक्षा बलों की तैनाती, सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों को पूरा करने तक आक्रामक होने की जरूरत है। सम्मेलन में पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हिस्सा लेने के लिए नहीं पहुंच सके। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
 
सिंह ने नक्सल प्रभावित सभी राज्य सरकारों से नक्सली हिंसा के खत्मे को 'साझा लक्ष्य' मानते हुए कार्ययोजना को लागू करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 'बंदूक की नौंक पर विकास को रोकने और लोकतंत्र का गला घोंटने' के प्रयासों को विफल करने के लिए एकीकृत कमान का गठन कर साझा रणनीति को अपनाना होगा।
 
उन्होंने मौजूदा रणनीति के तहत नक्सल विरोधी अभियानों में नक्सली ठिकानों का पता लगाने में मानवरहित विमानों (यूएवी) के कम इस्तेमाल का जिक्र करते हुए इसे बढ़ाने को जरूरी बताया। छत्तीसगढ़ में नक्सलरोधी अभियान में अर्धसैनिक बल के 25 जवानों की मौत के दो सप्ताह बाद आयोजित इस सम्मेलन में गृहमंत्री ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि बंदूक की नौंक पर विकास बाधित करने और लोकतंत्र का गला घोंटने के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।' (भाषा)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

मुस्कान कैदी नंबर 396, साहिल 395… जेल में बदली पहचान, जानिए जेल में दोनों को क्या काम मिलेगा?

अगला लेख