dharma sangrah
✕

मंगोलिया में राजनाथ को गिफ्ट में मिला घोड़ा, जानिए क्या रखा नाम

Updated: बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (10:40 IST)
उलानबटोर। मंगोलिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देश के राष्ट्रपति ने बुधवार को एक घोड़ा उपहार स्वरूप दिया। 7 वर्ष पूर्व मंगोलिया की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ऐसा ही तोहफा मिला था।
 
सिंह ने सफेद घोड़े की तस्वीर के साथ बुधवार को ट्वीट किया, 'मंगोलिया में मेरे खास दोस्तों की ओर से दिया गया विशेष उपहार। मैंने इस सुंदर घोड़े का नाम ‘तेजस’ रखा है। राष्ट्रपति खुरेलसुख को धन्यवाद। मंगोलिया को धन्यवाद।'
 
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'उलानबटोर में मंगोलिया के राष्ट्रपति यू. खुरेलसुख से अच्छी मुलाकात हुई। मैं उनसे पिछली बार 2018 में मिला था जब वह देश के प्रधानमंत्री थे। हम मंगोलिया के साथ बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2015 में मंगोलिया की यात्रा पर गए थे तब उनके समकक्ष सी. साईखानबिलेग ने उन्हें एक भूरा घोड़ा भेंट किया था।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

ईरान में भीषण सड़क हादसा, कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत, 16 घायल

कश्मीर के गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, तापमान माइनस 2.5 डिग्री तक लुढ़का

Weather Update : कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

अगला लेख