dharma sangrah
✕

रजनीकांत की तबीयत खराब, हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती

Updated: शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (19:30 IST)
हैदराबाद। मशहूर अभिनेता रजनीकांत को रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण शुक्रवार को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी।
ALSO READ: Corona Vaccine News : Covid-19 टीकाकरण सिस्टम की टेस्टिंग के लिए अगले हफ्ते इन 4 राज्यों में होगा रिहर्सल
अभिनेता पिछले 10 दिन से हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद वे क्वारंटाइन में चले गए थे। हालांकि 70 वर्षीय अभिनेता में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
 
अपोलो अस्पताल ने एक बयान में कहा कि रजनीकांत को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं हैं। उनका रक्तचाप घट-बढ़ रहा है और इस पर नजर रखने की जरूरत है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना होगा।
 
बयान में कहा गया कि उनकी जांच की जाएगी और रक्तचाप सामान्य होने तक उनकी निगरानी की जाएगी। ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बयान के अनुसार रक्तचाप में उतार-चढ़ाव और थकान के अलावा उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
 
इस बीच तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख और आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने ट्वीट किया कि आज अस्पताल में भर्ती किए जाने की खबरों को सुनने के बाद मैं सुपरस्टार रजनीकांत के बारे में चिंतित हूं। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
ALSO READ: PM Kisan Samman Nidhi : PM मोदी का किसानों के नाम संबोधन, भाषण की 10 बड़ी बातें
अभिनेता और जनसेना के संस्थापक पवन कल्याण ने उम्मीद जताई कि रजनीकांत महावतार बाबाजी के आशीर्वाद से जल्द स्वस्थ होंगे जिन्हें सुपरस्टार गुरु मानते हैं। रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग के लिए पिछले दिनों शहर में आए थे लेकिन चार कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद शूटिंग रोक दी गई थी।

फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी सन पिक्चर्स ने बुधवार को कहा था कि अभिनेता रजनीकांत और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख