dharma sangrah

राजस्थान में जीका वायरस का कहर, प्रभावित लोगों की संख्या 51 हुई

Updated: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (17:50 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी में जीका मरीजों की संख्या बढ़कर 51 पहुंच गई है। इस बीच राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) की एक टीम ने जयपुर के विभिन्न हिस्सों से मच्छरों के नए नमूने एकत्र किए।
 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि कुल 50 मरीजों में जीका वायरस की जांच के नतीजे सकारात्मक आए हैं। इनमें से 11 गर्भवती महिलाएं हैं। शास्त्री नगर इलाके के बाद पड़ोस के सिंधी कैंप में राजपूत हॉस्टल में रहने वाले तीन छात्रों की जांच के नतीजे सकारात्मक आए हैं।
 
 
वायरस से प्रभावित होने का सबसे पहला मामला 22 सितंबर को आया था जब 85 वर्षीया महिला की जांच के नतीजे सकारात्मक आए। महिला ने पूर्व में कहीं की यात्रा भी नहीं की थी।
 
 
वायरस का प्रसार रोकने के लिए शास्त्री नगर इलाके में धुएं का छिड़काव किया गया और लार्वा पनपने से रोकने के लिए विभिन्न उपाए किये जा रहे हैं। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा था कि 30 मामले में उपचार के बाद मरीजों की स्थिति ठीक हो रही है।
 
 
जयपुर में निगरानी टीमों की संख्या 50 से बढ़ाकर 170 कर दी गयी है और जीका वायरस प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए हीरा बाग प्रशिक्षण केंद्र में अलग से एक विशेष वार्ड बनाया गया है। (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख