Hanuman Chalisa
✕

राजस्थान की धूल से दिल्ली थमी, अगले तीन दिन भी राहत नहीं

Updated: गुरुवार, 14 जून 2018 (17:36 IST)
नई दिल्ली। उत्तरी भारत में हवा में भारी मात्रा में मौजूद धूलकणों और इसके कारण बढ़े प्रदूषण से अगले तीन दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।


 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने गुरुवार को एक ट्वीट कर बताया कि उपग्रह से मिली तस्वीरों के विश्लेषण से पता चला है कि मौजूदा स्थिति तीन दिन तक बनी रहेगी।


तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि यह उत्तर भारत के ऊपर बने धूल की चादर का चित्र है।

 
 
 
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तरप्रदेश में अगले दो दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलेगी। विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम से हवा में धूल की मात्रा कम होनी शुरू होगी जब पश्चिमोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है।
 
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में लगातार चौथे दिन प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर रहा। हवा में प्रदूषण का स्तर बताने वाली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई 'सफर' के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में पीएम10 का स्तर 1297 पर पहुंच गया। स्वच्छ हवा में इसका स्तर 100 से नीचे रहता है।
 
यह संभवत: पहली बार है जब दिल्ली में पीएम 10 की मात्रा इतनी ज्यादा दर्ज की गई है। पीएम 2.5 का स्तर भी 262 रहा। सफर ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में पीएम 10 का स्तर 908 तथा पीएम 2.5 का 184 रहने की संभावना है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख