Daily Horoscope
✕

Weather update : राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का कहर, श्रीगंगानगर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस

Updated: रविवार, 28 जून 2020 (21:31 IST)
जयपुर। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
 मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक धौलपुर में 2 सेंटीमीटर, धौलपुर के सैपउं और भरतपुर में कुम्हेर में एक एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
विभाग ने बताया कि चूरू में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 41.5 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर में 41.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 41 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 40.3 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 39.2 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस और डबोक में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
 
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने और अन्य संभागों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। (भाषा) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख