Daily Horoscope
✕

राजस्थान में सरकार गिराने का खेल, राठौर और पूनिया पर आरोप

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (14:32 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि हम कोरोनावायरस (Coronavirus) से लड़ रहे हैं, वहीं भाजपा राज्य सरकार को गिराने की साजिश कर रही है। 
 
मुख्यमंत्री गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और जयपुर ग्रामीण सीट से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ केन्द्रीय नेतृत्व के इशारे पर राजस्थान सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। 

ALSO READ: कांग्रेस विधायकों का बड़ा आरोप, गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रच रही है भाजपा
उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिशें की जा रही हैं। इसके लिए विधायकों को पहले 10 करोड़ रुपए की पेशकश की जा रही है, जबकि सरकार बनने के बाद 15 करोड़ और देने की बात कही जा रही है। 
 
मुख्‍यमंत्री गहलोत ने कहा कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है, लेकिन वह कांग्रेस से डर भी रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह स्थिर और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हम तो आने वाला चुनाव जीतने की तैयारियों में लग गए हैं। 
 
सचिन पायलट से जुड़े प्रश्न पर अपनी ही पार्टी के असंतुष्टों पर निशाना साधते हुए मुख्‍यमंत्री गहलोत ने कहा कि मुख्‍यमंत्री कौन नहीं बनना चाहता। हमारी तरफ से भी 5-7 ऐसे लोग हैं, जो कि सक्षम भी हैं और प्रतिभाशाली भी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री तो एक ही व्यक्त बन सकता है।  
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख