Daily Horoscope
✕

'मोदी मुक्त भारत' के लिए सभी दल एकत्र हों : राज ठाकरे

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (23:15 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुड़ी पड़वा के मौके पर मुंबई के शिवाजी पार्क में हुई रैली में कहा है कि 'मोदी-मुक्त' भारत के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आना होगा। ठाकरे ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश और बिहार में हुए उप चुनावों के नतीजे देखते हुए विपक्षी दलों की एकता की मांग बढ़ रही है।


गौरतलब है कि वर्ष 2014 के आम चुनाव के दौरान ठाकरे ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरा समर्थन दिया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह मोदी सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर दंगे होने की भी आशंका जताई है।

उन्होंने कहा कि अराजक तत्व कभी भी ऐसा करा सकते हैं। ठाकरे ने राजकीय सम्मान के साथ अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कराए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्‍होंने कहा कि श्रीदेवी एक शानदार अभिनेत्री थीं, लेकिन उन्होंने देश के लिए ऐसा क्या किया था कि उनके शव को तिरंगे में लपेटा गया। उन्होंने अंदेशा जताया कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले से लोगों का ध्‍यान हटाने के लिए सरकार के कहने पर मीडिया ने श्रीदेवी की अंत्‍येष्टि को ज्यादा कवरेज दी। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख