Hanuman Chalisa

मानसून अपडेट : पहली ही बारिश में मुंबई बेहाल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: रविवार, 3 जून 2018 (08:59 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में हुई बारिश की वजह से शनिवार को तापमान में कमी आई जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। विभाग की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और ओडिशा में गरज के साथ छींटे पड़ने और धूल भरी हवा चलने एवं बिजली चमकने के आसार हैं।  
 
मुंबई में करंट लगने से तीन मरे : मुंबई के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम मानसून से पहले की बारिश हुई और करंट लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
 
नगर निगम आपदा नियंत्रण कक्ष से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार मृतकों की पहचान अनिल यादव (32), सारा खान (09) और ओमकार (10) के रूप में हुई है। यादव और खान की खिंडीपाडा क्षेत्र में एक सड़क पर बिजली की तार की चपेट में आकर मौत हो गई जबकि ओमकार की मौत भानडुप रेलवे स्टेशन के निकट शिवकृपा नगर क्षेत्र में करंट लगने से हो गई।
 
दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से राहत : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में धूल भरी आंधी आने के एक दिन बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस था जो कि मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। 
 
मध्यप्रदेश में प्री मानसून झमाझम : इंदौर समेत मध्यप्रदेश के अधिकतर स्थानों पर शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे यहां गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश और तेज हवा की वजह से कई स्थानों पर पेड़ गिरने की भी खबर है। आगामी 24 घंटों में इंदौर, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, होशंगाबाद और सागर संभागों में बारिश की संभावना है।  
 
उत्तरप्रदेश में धूल भरी आंधी, गरज के साथ बारिश : उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आंधी चली और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सूबे में शुक्रवार शाम आई अंधड़ में 17 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग जख्मी हो गए।
 
राजस्थान में आंधी और बारिश का अलर्ट : जयपुर और उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर शुक्रवार से धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की खबर मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी कुछ जगहों पर आंधी और बारिश की आशंका है। चार और पांच जून के लिए भी ऐसा ही अनुमान व्यक्त किया गया है। 

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

UTU Paper Leak Case : सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई, प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर

हर सनातनी की सांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम : CM योगी

योगी सरकार का बड़ा कदम, 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 9.85 करोड़ रुपए की योजना तैयार

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

अगला लेख