dharma sangrah
✕

MP में बारिश ने बरपाया कहर, मंदसौर में टूटा 120 सालों का रिकॉर्ड, 63 गांव पानी में डूबे

Updated: सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (08:38 IST)
सितंबर के महीने में बारिश ने कोहराम मचा दिया है। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। भारी बारिश के चलते उज्जैन, मंदसौर और झाबुआ में प्रशासन द्वारा सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मंदसौर में बारिश से सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। मंदसौर में 63 गांव पानी में डूब गए। रविवार रात 2300 लोगों को निकालकर राहत शिविर में पहुंचाया गया है। गांधी सागर बांध के कारण मप्र-राजस्थान में बनी परिस्थितियों की रविवार को केंद्र सरकार ने समीक्षा की।
 
मध्यप्रदेश में 1178 ‍मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 34 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, प. बंगाल, कर्नाटक और केरल समेत 12 राज्यों में अगले मंगलवार को भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई।
मंदसौर में टूटा 120 साल का रिकॉर्ड : मध्यप्रदेश के मंदसौर में बारिश ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब तक यहां करीब 77.5 इंच बारिश हो चुकी है। गांधीसागर डैम के छोड़े गए पानी से शनिवार रात 2.15 बजे रामपुरा जलमग्न हो गया। कई इलाके में 12 से 14 फुट पानी भर गया।
 
आधी रात में करीब 2300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। रविवार 117 गांवों को खाली करवाया गया। मौसम विभाग ने रविवार को मंदसौर-नीमच के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। बारिश के कारण सड़क मार्ग से राजस्थान से संपर्क टूट गया है।
ALSO READ: राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, 4 जिलों में Red alert
अब तक 20 हजार लोगों को 55 राहत शिविरों में पहुंचाया जा चुका है। शनिवार देर रात करीब ढाई बजे गांधी सागर डैम का पानी मंदसौर और नीमच जिले के 63 गांवों में पानी घुस गया था।
 
फिलहाल राहत के आसार नहीं : भोपाल- इंदौर में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 22 सितंबर तक कभी कम कभी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर से ही राहत की उम्मीद है। भोपाल में अब तक 165.37 सेमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 83 प्रतिशत अधिक है।

शिवराज सिंह ने 1 माह का वेतन दिया : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी चर्चा की। शिवराज ने कमलनाथ से अपील की कि वे तत्काल बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। शिवराज ने यह भी कहा कि यदि बाढ़ पीड़ितों को सरकार ने मुआवजा नहीं दिया तो वे आंदोलन करेंगे।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख