biodatamaker

Weather Updates: कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी, संकट में गेहूं की फसल

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (09:29 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश से लगातार मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच शनिवार को भी राजधानी के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने का मौसम विभाग (आईएमडी) ने अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने यह जानकारी दी है। इस वर्षा से गेहूं की फसल संकट में आ गई है।
 
बारिश से भले ही दिल्ली के मौसम सुहाना हो गया हो, लेकिन इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। आउटर दिल्ली में आज भी कई गांवों में बड़े स्तर पर खेती होती है और खेतों में इन दिनों गेहूं की फसल के नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
 
अधिकारियों का मानना है कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा के कारण देश में आम की फसल को 20 फीसदी तक नुकसान पहुंच सकता है। उत्तर भारत में आम की फसल प्रभावित हो सकती है। इस समय मंडियों में दक्षिण से आम आ रहा है और अगले महीने से यूपी और उत्तर भारत की दूसरी जगहों से भी आम की आवक शुरू होगी। गेहूं की बात करें तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में पिछले कुछ दिनों की बारिश ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम उत्तरप्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश तथा ओले गिरने की उम्मीद है।
 
पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में छिटपुट हिमपात हो सकता है। सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, बाकी ओडिशा, पूर्वी उत्तरप्रदेश और पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर और पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख