Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, रेल किराया हुआ महंगा, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी...

Updated: रविवार, 7 मार्च 2021 (00:37 IST)
नई दिल्ली। कोरोना काल में रेल प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में भारी वृद्धि के बाद अब रेलवे ने लोकल ट्रेन के किराए में भी बढ़ोतरी की है। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन की जगह एक्सप्रेस सेवा शुरू की है, लेकिन उसके किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब यात्रा के दौरान 10 रुपए की जगह 30 रुपए देकर लोकल में सफर करना होगा।

खबरों के मुता‍बिक, रेलवे ने आज से जनरल कोच का किराया भी बढ़ा दिया है। रेलवे मंत्रालय की ओर से सभी रेलवे झोनों को आदेश दिया गया कि अब सभी जनरल कोच में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोच की तरह ही किराया लिया जाए। जिसके बाद अब यात्री न्यूनतम 10 रुपए की जगह 30 रुपए देकर लोकल ट्रेन में सफर कर पाएंगे।

रेलवे ने लॉकडाउन खुलने के बाद स्पेशल आरक्षित ट्रेनें शुरू की थीं, लेकिन उसके जनरल कोच में भी आरक्षित श्रेणी का किराया लिया जा रहा था और इसका कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बताया जा रहा था। इंदौर से रेलवे ने महू-रतलाम डेमू ट्रेन तथा इंदौर-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन शुरू की है, जिसमें अब न्यूनतम किराया 10 की बजाए 30 रुपए देना होगा।

इसी तरह इंदौर से रतलाम के लिए किराया पहले 30 रुपए था, लेकिन अब यह दोगुना बढ़ाकर 60 रुपए कर दिया गया है, जबकि पहले आरक्षित श्रेणी में मात्र 45 रुपए था। इसी तरह इंदौर से उज्जैन के लिए जो पैसेंजर ट्रेन चलती थी, उसमें मात्र 20 रुपए किराया था, लेकिन अब वह भी बढ़कर 45 रुपए हो गया है। वहीं दूसरी ओर प्लेटफार्म टिकट की कीमत भी 10 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए कर दी गई है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख