Hanuman Chalisa
✕

त्‍योहारी सीजन में चलेंगी चार हजार विशेष ट्रेनें

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (17:22 IST)
नई दिल्ली। त्योहार के सीजन में यात्रियों की भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे ने चार हजार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेनें 15 सितम्बर से 30 अक्टूबर के बीच चलाई जाएंगी। पिछले वर्ष 3800 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई थीं।
     
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि त्योहारों के सीजन में यात्रियों के आवागमन की अधिकता रहती है, इसे देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए हैं जिससे लोग आसानी से अपने गन्तव्य तक पहुंच सकें। 
       
सिन्हा ने बताया कि 15 सितम्बर से 30 अक्टूबर के बीच चार हजार विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। पिछले वर्ष 3800 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई थीं।
      
गुरुवार से नवरात्र की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। इस दौरान दशहरा, दीवाली और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार में जोरशोर से मनाया जाने वाला छठ पर्व भी शामिल है। इसके दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत अधिक रहती है। 
   
सिन्हा ने बताया कि 306 नियमित ट्रेनों में 9500 और डिब्बे जोड़े जाएंगे जिससे यात्रियों की भीड़ कम की जा सके। (वार्ता)  
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख