Narak Chaturdashi
✕

रेलवे टिकट घोटाला: पूरे भारत में फैला था आरोपियों का नेटवर्क

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (15:00 IST)
नई दिल्ली। रेलवे के तत्काल आरक्षण तंत्र को ध्वस्त करते हुए एक ही बार में सैकड़ों टिकटों का आरक्षण करने वाले अवैध सॉफ्टवेअर का निर्माण करने का आरोपी सीबीआई अधिकारी और उसका सहयोगी देशभर में काम कर रहे थे।
 
सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बुधवार को कहा था कि सीबीआई ने अपने सहायक प्रोग्रामर अजय गर्ग और उसके मुख्य सहयोगी अनिल गुप्ता को सॉफ्टवेयर विकसित करने और रुपए के एवज में सॉफ्टवेअर बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
 
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने गर्ग और गुप्ता को उत्तर प्रदेश के जौनपुर से गिरफ्तार किया और उन्हें कल शाम यहां लाया गया। उनसे कल देर रात तक पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि उनका नेटवर्क देशभर में फैला है।
 
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने अब तक 10 ऐसे ट्रैवल एजेंटों को चिह्नित किया है जो इस नेटवर्क का हिस्सा थे लेकिन पूछताछ से कई और एजेंटों का भी पता चल रहा है जिन्होंने उनकी अवैध सेवाएं लीं। उन्होंने बताया कि इस सॉफ्टवेयर का मौजूदा संस्करण करीब एक साल पहले विकसित किया गया था।
 
सूत्रों ने बताया कि गर्ग की ओर से विकसित इस प्रणाली का इस्तेमाल कर टिकट बुक कराने वाले ट्रैवल एजेंटों से पैसे बिटकॉइन और हवाला के जरिए लिए गए ताकि वे निगरानी के दायरे में न आएं।
 
सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने कहा था, 'शुचिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने के लिए एक प्रभावी आंतरिक तंत्र बनाने की हमारी नीति के मुताबिक इस मामले को निपटाया जा रहा है।'
 
सॉफ्टवेअर इंजीनियर गर्ग ने 2012 में सीबीआई में सहायक प्रोग्रामर के तौर पर अपनी सेवाएं देनी शुरू की थीं। उसका चयन एक प्रक्रिया के तहत किया गया था। इससे पहले वह 2007 से 2011 के बीच आईआरसीटीसी के लिए काम करता था।
 
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की अब तक की जांच से यह संकेत मिला है कि आईआरसीटीसी में काम करने के दौरान ही गर्ग को टिकट बुक करने संबंधी सॉफ्टवेअर की कमजोरियों का पता चला।
 
अधिकारियों ने कहा कि आईआरसीटीसी प्रणाली में अब भी वे कमजोरियां मौजूद हैं और इसीलिए उसके सॉफ्टवेअर हेरफेर कर एक बार में सैकड़ों टिकट बुक करने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि ये टिकट असली थे और उनका भुगतान रेलवे को किया गया था। (भाषा) 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हूती हमला, एक भारतीय समेत तीन की मौत, 10 घायल

मध्यप्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का एलान, कांग्रेस का दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

अगला लेख