Daily Horoscope
✕

अब गार्ड के बगैर चलेंगी मालगाड़ियां

Updated: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 (00:01 IST)
नई दिल्ली। समर्पित मालगाड़ी गलियारा शुरू होने और गाड़ियों के अंतिम डिब्बे में गार्ड का काम करने में सक्षम एक यंत्र लगने के बाद मालगाड़ियों में गार्ड सेवा बीते समय की बात हो सकती है।
 
एंड टू ट्रेन टेलीमेट्री (ईओटीटी) एक ऐसा यंत्र है जिसे मालगाड़ी के अंतिम डिब्बे में लगाया जाएगा और यह गार्ड का काम करेगा। समर्पित मालगाड़ी गलियारा निगम (डीएफसीसी) के प्रबंध निदेशक आदेश शर्मा ने बताया कि चालक ईओटीटी यंत्र के जरिए ट्रेन के परिचालन पर नजर रख सकेगा और इस काम के लिए अब गार्ड की जरूरत नहीं रह जाएगी।
 
डीएफसीसी का लक्ष्य इस यंत्र के इस्तेमाल से एक हजार गार्ड की सेवा समाप्त करना है। 3344 किलोमीटर लंबे ट्रैक की निगरानी के लिए आठ हजार 800 कर्मचारियों की ही जरूरत होगी। रेलवे एक साल में एक गार्ड पर करीब 12 लाख रुपए खर्च करती है जबकि ईओटीटी का खर्च पांच लाख रुपए आएगा। अगले दो वर्षों में इसके क्रियाशील हो जाने के बाद यह मालगाड़ी परिवहन क्षेत्र का रूप ही बदल देगा।
 
शर्मा ने कहा कि मालगाडियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 1003 क्रॉसिंगों को हटाने की योजना है। (भाषा) 
Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख