Hanuman Chalisa
✕

रेलवे भी लाया गिव अप स्कीम, क्या होगा आप पर असर...

Updated: गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (11:20 IST)
नई दिल्ली। गैस सब्सिडी छोड़ने संबंधी योजना की मिली सफलता को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए यात्रियों को सब्सिडी छोड़ने का विकल्प देने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक यह व्यवस्था अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी।
 
इस योजना के तहत रेल मंत्रालय ने ऑनलाइन टिकट बुक करते समय यात्रियों से पूछगा कि वे रेल टिकट पर सब्सिडी लेना चाहते हैं या नहीं। जो रेल यात्री सब्सिडी लेना चाहेंगे उन्‍हें सब्सिडी लेने पर टिक करना होगा और उन्‍हें सब्सिडाइज्‍ड रेट पर टिकट मिलेगा।
 
इसी तरह जो लोग सब्सिडी नहीं लेने वाले ऑप्‍शन पर टिक करेंगे उन्‍हें पूरा किराया देना होगा। अर्थात लंबी दूरी के सफर के लिए उन्हें 43 प्रतिशत ज्यादा किराया देना होगा। लोकर ट्रेनों में सफर करने पर उनका किराया 63 प्रतिशत बढ़ जाएगा। 
 
उल्लेखनीय है कि यात्री किराए पर सब्सिडी के कारण रेलवे को हर साल 3500 करोड़ रुपए का घटा उठाना पड़ता है। इस वजह से रेलवे पर लगातार आर्थिक दबाव बना रहता है। इससे छुटकारा पाने के लिए रेलवे लगातार कोशिश कर रहा है।
 
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कितने लोग रेलवे सब्सिडी का मोह त्याग कर महंगा सफर करना पसंद करते हैं और कितने इसका फायदा उठाते हैं। 
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख