ramcharitmanas
✕

रेलयात्री ऐप बताएगा कन्फर्म टिकट की तारीख, क्या है इसमें खास...

Updated: बुधवार, 11 जुलाई 2018 (14:17 IST)
नई दिल्ली। यात्रा से जुड़ी सूचनाएं प्रदान करने वाले रेलयात्री ऐप में एक नया फीचर 'रश ओ मीटर' जोड़ा गया है जिससे अब कन्फर्म रेल टिकट मिलने की तिथि का पता लगाया जा सकता है।
 
रेलयात्री डॉट इन ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि बुकिंग खुलने के दो सप्ताह के भीतर 50 प्रतिशत ट्रेनें भर जाती हैं। रश-ओ-मीटर नामक यह फीचर उपलब्ध टिकटों के बिकने के समय का पूर्वानुमान लगाता है। पुराने डाटा और डाटा का विस्तृत विश्लेषण कर लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में टिकट बुकिंग की गति का पूर्वानुमान लगाया जाता है।
 
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह-संस्थापक मनीष राठी ने कहा कि रेलयात्री डॉट इन ने हमेशा रेलयात्रा की परेशानियों पर ध्यान दिया है और प्रतिदिन लाखों यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाते हैं, जो कि बहुत दुखी करने वाली बात है।
 
यह फीचर बताएगा कि कब या कितने घंटों/दिनों के भीतर टिकट बुक करवाना चाहिए ताकि निराश न होना पड़े। टिकट के कन्फर्मेशन पर पूर्वानुमान लगाने वाले बहुत ऐप हैं, लेकिन रेलयात्री एकमात्र ऐप है, जो ट्रेनों में टिकट बुकिंग की गति बताएगा और सही समय पर बुकिंग करने में मदद करेगा।
 
उन्होंने कहा कि इस फीचर से कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, क्योंकि यात्रियों को पता होगा कि टिकट कब बिकेंगे। यह भविष्य की यात्रा के लिए टिकट खरीदने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए अलार्म का काम करेगा। इस फीचर से स्पेक्युलेटिव बुकिंग कम होगी जिसमें लोग कुछ माह पहले टिकट खरीद लेते हैं, चाहे उनकी यात्रा की योजना ही न बनी हो। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख