ganesh chaturthi
✕

रेलयात्री अब साफ-सफाई की रेटिंग कर सकेंगे

Updated: रविवार, 1 अप्रैल 2018 (14:55 IST)
नई दिल्ली। रेलयात्री ट्रेन में होने वाली साफ-सफाई की शिकायत या प्रशंसा अब रेटिंग के माध्यम से कर सकेंगे जिसका ठेकेदारों को मिलने वाले भुगतान पर सीधा असर पड़ेगा। रेलवे ने बताया कि इस तरह की सेवाओं के लिए नए अनुबंध किए गए हैं।
 
अनुबंध के अनुसार ठेकेदारों के कामकाज के आधार पर उनको यात्रियों से मिले स्कोर के मुताबिक उनकी 30 फीसदी जुर्माना या प्रोत्साहन राशि तय होगी। यात्री सफाई के स्तर को देखते हुए स्कोर देंगे। जुर्माने या प्रोत्साहन राशि के लिए इसके बाद का आधार सफाईकर्मियों की उपस्थिति, खाद्य वस्तुएं, रखरखाव और सेवा जैसे मानक होंगे जिन पर रेलवे के कर्मचारी निगरानी रखेंगे।
 
नए नियम के अनुसार सफाईकर्मियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड प्रत्येक महीने रेलवे सुपरवाइजर को सौंपना होगा जिसके आधार पर 25 फीसदी वेटेज तय किए जाएंगे, वहीं  सफाई के रिकॉर्ड से 15 फीसदी वेटेज मिलेगा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, चादर एवं कंबल वितरण और अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण के आधार पर प्रत्येक में 10 फीसदी वेटेज मिलेंगे। रेलयात्रियों के फीडबैक से 30 फीसदी वेटेज मिलेगा।
 
रेलवे ने बताया कि प्रत्येक वर्ग के स्कोर को जोड़ा जाएगा। इसके आधार पर अंतिम स्कोर तैयार कर ठेकेदारों को दिया जाएगा। इसी स्कोर के आधार पर ठेकेदार का जुर्माना और प्रोत्साहन राशि तय की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सफाई के मानक सीधे यात्रियों के अनुभव को प्रभावित करते हैं इसलिए इस प्रक्रिया में यात्रियों का फीडबैक शामिल करना अनिवार्य था।
 
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब यात्री खुद ही साफ-सफाई पर निगरानी रखेंगे तो हम ट्रेन की सही स्थिति की जानकारी रख पाएंगे। यात्रियों का फीडबैक जीपीएस आधारित एक प्रणाली पर रिकॉर्ड किया जाएगा जिससे गलतियां न के बराबर होंगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख