dharma sangrah
✕

अन्तत: मान ही गए राहुल गांधी, बने रहेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

Updated: मंगलवार, 28 मई 2019 (15:31 IST)
नई दिल्ली। उम्मीदों के अनुरूप अंतत: राहुल गांधी मान ही गए। उन्होंने इस्तीफे की हठ छोड़ दी है। कुछ शर्तों के साथ वे कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे।
 
राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर मंगलवार को सुबह से ही हलचल थी। सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी अध्यक्ष के निवास पर मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो कुछ शर्तों के साथ राहुल ने इस्तीफे देने की अपनी हठ छोड़ दी है। 
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल ने गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कहा था कि गांधी परिवार के बाहर से किसी को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। उन्हें अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका भी मंजूर नहीं थीं। हालांकि उस समय कहा जा रहा था कि देर-सवेर राहुल गांधी मान जाएंगे। और हुआ भी ऐसा ही।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी चाहते हैं कि पार्टी से जुड़े हर बड़े फैसले लेने का अधिकार उन्हें मिले। कहा जाता है कि राहुल मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्‍यमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन कुछ बड़े नेताओं के कारण वे यह फैसला नहीं ले पाए।
 
पार्टी के नेताओं का कहता था कि गहलोत और कमलनाथ के नेतृत्व पार्टी लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन हुआ इसके उलट। कांग्रेस की दोनों ही राज्यों में पहले ज्यादा स्थिति खराब हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि अब कमलनाथ और गहलोत पर गाज गिर सकती है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख