Hanuman Chalisa
✕

राहुल गांधी ने एसपीजी गाड़ियों को बताया खटारा

Updated: बुधवार, 9 अगस्त 2017 (14:41 IST)
नई दिल्ली। गुजरात दौरे के दौरान पथराव का शिकार हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हमले के पीछे भाजपा और आरएसएस का हाथ बताया था। भाजपा का इस पर कहना है कि राहुल ने जानबूझकर बुलेटप्रूफ गाड़ी नहीं ली। राहुल के ऑफिस की ओर से अप्रैल 2016 में स्पेशल प्रॉटेक्शन ग्रुप (SPG) की बख्तरबंद टाटा सफारी गाड़ियों की शिकायत की गई थी। इस शिकायत में कहा गया था कि एसपीजी राहुल के काफिले में जिन गाड़ियों का इस्तेमाल करती है वे घटिया क्वालिटी की हैं। इन गाड़ियों में दम घुटता है और ये सेहत के लिए खतरनाक हैं।
 
शिकायत में कहा गया कि इन गाड़ियों में यात्रियों के बैठने वाले कंपार्टमेंट में वेंटिलेशन की कमी है। इसके अलावा गाड़ी के सेंटर ऑफ ग्रैविटी में खामी है और सीट लेआउट भी गड़बड़ है। गाड़ी की खिड़की कुछ ही सेंटीमीटर खुलती है, जिसकी वजह से इसके अंदर बैठे शख्स के लोगों से मिलने और उनका अभिवादन करने में दिक्कत होती है।  इस गाड़ी पर लगा कवच भी फिजूल का खर्च जैसा नजर आता है।

 राहुल के स्टाफ ने कहा कि इस संबंधी एसपीजी प्रमुख विवेक श्रीवास्तव को पत्र लिखा। राहुल ने भी एसपीजी के कई सीनियर अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाते रहे हैं। शिकायत में कहा गया कि इन गाड़ियों में लंबे समय तक सफर कर पाना मुश्किल है इससे सीधा असर सेहत पर पड़ता है।
 
गृह मंत्रालय ने आरोपों से किया इंकार : गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बख्तरबंद टाटा सफारी पर राहुल की आपत्तियों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों का इस्तेमाल अकेले राहुल गांधी ही नहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत कई वीआईपी करते हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख