ganesh chaturthi

नेताओं और कार्यकर्ताओें के बीच की दीवार खत्म करेंगे : राहुल गांधी

Updated: रविवार, 18 मार्च 2018 (18:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पार्टी के संगठन और कार्यशैली में आमूलचूल बदलाव लाने के लिए स्पष्ट रूपरेखा पेश करते हुए कहा कि वह नेताओं और कार्यकर्ताओें के बीच की दीवार खत्म करेंगे। अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस के पहले महाधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा और यह भी माना कि संप्रग सरकार आखिर के कुछ वर्षों में लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी थी।

पार्टी पदाधिकारियों के बीच भारी उत्साह के बीच राहुल ने कहा, 'कांग्रेस के संगठन में हमें बदलाव लाना होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच दीवार है जिसे मैं खत्म करने का काम करूंगा।' उन्होंने यह भी कहा ​कि टिक​ट बंटवारे में पैराशूट वाले लोगों को टिकट नहीं ​मिलेगा, बल्कि खून-पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओें को महत्व दिया जाएगा। राहुल ने 2019 के लोकसभा की चुनाव की तैयारी के आगाज का आहृवान करते हुए कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कड़ा अनुशासन दिखाएं और मिलकर लड़ें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अगले साल यह दिखा देंगे कि चुनाव कैसे लड़ा और जीता जाता है। मंदिरों के दर्शन को लेकर भाजपा के कटाक्ष की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर और गुरुद्वारे हर धार्मिक स्थल पर जाते हैं औैर गुजरात चुनाव से पहले भी जाते रहे हैं, क्योंकि उनकी नजर में भगवान हर जगह हैं। राहुल ने कहा कि अमेरिका और चीन के समानांतर भारत का अपना विजन तैयार करेंगे जिसे पूरी दुनिया सर्वश्रेष्ठ मानेगी। उन्होंने​ किसानों और नौजवानों के लिए भी काम करने का वादा किया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख