sundarkand

दलितों के विरोध पर राहुल बोले- मैं उनको सलाम करता हूं...

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (19:23 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा तथा आरएसएस पर तीखा हमला करते हुए सोमवार को कहा दलित समाज का दमन करके उसे सबसे निचले पायदान पर रखना उनके डीएनए का हिस्सा है।


गांधी ने ट्वीट किया कि दलितों को भारतीय समाज के सबसे निचले पायदान पर रखना आएसएस तथा भाजपा के डीएनए में है। इस सोच को जो भी चुनौती देता है उसे वे हिंसा से दबाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने एसएसी/एसटी कानून पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंन कहा कि हजारों दलित भाई-बहन आज सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार से अपने अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहे हैं। हम उनको सलाम करते हैं।

संशोधन लाए सरकार : कांग्रेस ने अजा/जजा अत्याचार निवारण अधिनियम में तत्काल गिरफ्तारी का प्रावधान हटाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध में आयोजित 'भारत बंद' के दौरान जानमाल के नुकसान के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस कानून में संशोधन के लिए तत्काल विधेयक लाने की मांग की।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलामनबी आजाद तथा लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने यहां पार्टी मुख्यालय में आरोप लगाया कि मोदी सरकार को दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के हित में कोई रुचि नहीं है। सरकार की इसी अरुचि का परिणाम है कि उच्चतम न्यायालय में एससी/एसटी अत्याचार विरोधी कानून को कमजोर कर इस वर्ग के हितों को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि संसद के बजट सत्र के अभी चार दिन बचे हैं और सरकार को इस कानून में संशोधन लाना चाहिए। (वार्ता)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

अगला लेख