Hanuman Chalisa
✕

BJP और RSS के हमलों से हमें फायदा हुआ, टी शर्ट और ठंड पर क्या बोले राहुल गांधी

Updated: शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (15:29 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आलोचना के लिए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके हमलों से उन्हें फायदा ही हुआ है। उन्होंने कहा कि नफरत और हिंसा के खिलाफ है हमारी भारत जोड़ो यात्रा। 
 
राहुल गांधी ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी छवि खराब करने के लिए पैसे बहाए गए। देश में नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि सच्चाई को कभी भी मिटाया नहीं जा सकता। आरएसएस और भाजपा के हमलों ने उन्हें फायदा ही पहुंचाया है। भारत जोड़ो यात्रा सफल रही है।
 
सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि मुझे बुलेटप्रूफ गाड़ी में जाने को कहा गया। मैं बुलेटप्रूफ गाड़ी में कैसे यात्रा करूंगा, भारत जोड़ो यात्रा में मुझे पैदल चलना है, मुझे प्रोटोकॉल तोड़ने का दोषी बता रहे हैं, मेरी टीशर्ट में दिक्कत क्या है, लोगों को टीशर्ट से क्या दिक्कत, क्या आप चाहते हैं मैं स्वेटर पहन लूं, मैं सर्दी से नहीं डरता हूं...
 
उन्होंने कहा कि आप डरते हो मैं सर्दी से नहीं डरता, सच बताऊं तो मुझे ठंड नहीं लगती, पूरा विपक्ष हमारे साथ खड़ा है। देश में नफरत फैलाई जा ही है, सच्चाई कभी मिटाई नहीं जा सकती, भाजपा और आरएसएस के हमलों से हमें फायदा हुआ, भारत जोड़ों यात्रा के दरवाजे सबके लिए खुले हैं, नफरत और हिंसा के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा, आलोचना के लिए भाजपा और आरएसएस का शुक्रिया कहा।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख