dharma sangrah
✕

राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला, बोले- मणिपुर को जलाया, देश में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का किया प्रयास

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (17:20 IST)
Rahul Gandhi News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर मणिपुर को जलाने और देशभर में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की 90 प्रतिशत आबादी को उनके उचित अधिकारों और लाभों से वंचित रखा है।
 
लोहरदगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया, भाजपा ने मणिपुर को जला दिया और लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास किया। इसने हिंदुओं, मुस्लिमों, ईसाइयों और सिखों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काया। हाल में हुए हरियाणा चुनावों में भाजपा ने जाटों को गैर-जाटों के खिलाफ भड़काया, यही भाजपा का चरित्र है।
ALSO READ: भाजपा पर बरसे राहुल गांधी, आदिवासियों से छीनना चाहती है जल, जंगल और जमीन
कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने प्यार का संदेश फैलाने और ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने’ के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की। गांधी ने दावा किया, जब मैं आदिवासियों, दलितों के लिए आवाज उठाता हूं तो भाजपा मुझ पर हिंदुस्तान को बांटने का आरोप लगाती है।
<

झारखंड में INDIA की 7 गारंटी दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं महिलाओं सहित हर निवासी को सशक्त करने वाली हैं।

भाजपा झारखंड की जनता और विशेष रूप से आदिवासियों से उनका हक़ छीनना चाहती है। हम किसी भी क़ीमत पर उसके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।

हम जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा करेंगे… pic.twitter.com/4aJ5Wo5E1Q

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2024 >
गांधी ने कहा, मैं हिंदुस्तान को एकजुट करने और मजबूत करने के लिए यहां आया हूं। हिंदुस्तान की 90 प्रतिशत आबादी में आदिवासी, दलित और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) शामिल हैं और अगर मैं शासन में उनकी भागीदारी के लिए आवाज उठाने के कारण गलत हूं, तो मैं ऐसा करता रहूंगा।
ALSO READ: राहुल गांधी ने दी सफाई, बोले- मैं व्यवसाय नहीं, एकाधिकार के खिलाफ
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 25 पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह कांग्रेस को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासन के दौरान किसानों का 72,000 करोड़ रुपए का कर्जा माफ करने के लिए कोसती है। उन्होंने आरोप लगाया, क्या भाजपा सरकार ने झारखंड के किसानों का कोई कर्ज माफ किया...? नहीं, क्योंकि आप आदिवासी, दलित और ओबीसी हैं।
ALSO READ: राहुल गांधी के लेख पर बवाल, पूर्व राज परिवारों के सदस्य बुरी तरह भड़के
उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा कभी आपका कर्ज माफ नहीं करेगी, क्योंकि वह पूंजीपतियों का कर्ज माफ करती है। विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद यह गांधी का झारखंड का दूसरा दौरा था। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख