ramcharitmanas
✕

राहुल बोले- राफेल घोटाले में फंसने वाले थे मोदी, आधीरात को CBI निदेशक को हटाया

Updated: गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (18:43 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राफेल विमान घोटाले की जांच को रोकने के लिए असंवैधानिक कदम उठाते हुए सीबीआई के निदेशक को रात दो बजे हटाया क्योंकि वह खुद इस घोटाले में फंसने वाले थे।
 
गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय में अचानक बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री ने राफेल विमान सौदे में अपने भ्रष्टाचार के उजागर होने के डर से घबराहट में सीबीआई निदेशक अलोक वर्मा को रात दो बजे हटाया और सुबह होने का भी इंतजार नहीं किया।
 
उन्होंने कहा कि सीबीआई निदेशक राफेल घोटाले की जांच शुरू करने वाले थे और जांच होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मोदी को पता था कि इससे देश को पता लग जाएगा कि उन्होंने राफेल सौदे में अनिल अंबानी की कंपनी को ठेका देकर भ्रष्टाचार किया है।
  
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई निदेशक को इस तरह हटाना पूरी तरह असंवैधानिक और अवैधानिक है क्योंकि उनकी नियुक्ति या हटाने का काम तीन सदस्यीय समिति ही कर सकती है जिसमें प्रधानमंत्री, उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में विपक्ष के नेता सदस्य होते हैं। सीबीआई निदेशक का हटाया जाना न केवल असंवैधानिक है बल्कि यह मुख्य न्यायाधीश, विपक्ष के नेता और देश की जनता का अपमान भी है। (वार्ता)
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख