Hanuman Chalisa
✕

राहुल गांधी का पलटवार, मोदी ने किया बेंगलुरु का अपमान

Updated: शुक्रवार, 4 मई 2018 (11:59 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार पर बेंगलुरू को 'गार्बेज सिटी' (कचरे का शहर) बना देने का आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पलटवार करते हुए कहा कि यह शहर 'भारत का गौरव' है और प्रधानमंत्री ने इसका अपमान किया है।
 
राहुल ने आज ट्वीट कर कहा, 'प्रिय प्रधानमंत्री, बेंगलुरू गार्डेन सिटी (बागों का शहर) है और भारत का गौरव है। इसे गार्बेज सिटी कहना अपमानजनक है।'
 
उन्होंने कर्नाटक में शहरी विकास के लिए धन मुहैया कराने में संप्रग और नरेंद्र मोदी सरकार के बीच तुलना करते
हुए कुछ आंकड़े पोस्ट किए और कहा, 'झूठ का पुलिंदा खड़ा करना आपके लिए (मोदी) स्वाभाविक बात है। शहरों का निर्माण आपको बहुत मुश्किल लगता है। डाटा आपके झूठ को उजागर करते हैं।'
 
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कर्नाटक में एक चुनावी सभा के दौरान शहरों से जुड़े मुद्दों को लेकर सिद्धरमैया सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि उसने बेंगलुरू को कचरे का शहर तथा सिलिकॉन वैली को पाप की घाटी (वैली ऑफ सिन) में बदल दिया है। (भाषा) 
 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा जीत के करीब

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख