Hanuman Chalisa

राहुल गांधी ने उड़ाया प्रधानमंत्री का मजाक

Updated: बुधवार, 11 जनवरी 2017 (12:06 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि मोदी योग तो करते हैं, लेकिन उन्हें पद्‍मासन लगाना नहीं आता।  
 
राहुल ने दिल्ली के तालकटोरा सम्मेलन में जनवेदना सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश को झाड़ू पकड़ा दिया। उन्होंने बिना सोचे समझे नोटबंदी का फैसला लिया। 
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मैं ज्यादा योग नहीं करता, लेकिन मुझे योग शिक्षक ने बताया कि था जो व्यक्ति योग कर सकता है, वह पद्‍मासन भी लगा सकता है और जो पद्‍मासन नहीं कर सकता, वह योगा नहीं कर सकता।  

योग दिवस का परोक्ष मजाक उड़ाते हुए राहुल ने कहा कि मोदी पद्‍मासन नहीं लगा सकते, वह सिर्फ योग करने का बहाना करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानी दी है, जबकि भाजपा सरकार देश की आत्मा को खत्म करने में लगी हुई है। 
 
उल्लेखनीय है कि गांधी नए साल पर सप्ताहभर की छुट्टी मनाने के बाद दिल्ली लौट आए हैं। वे नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने के लिए विदेश चले गए थे और इस बारे में उन्होंने खुद ट्वीट करके यह सूचना देते हुए देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी थीं।

राहुल गांधी के भाषण के मुख्‍य बिन्दु...
* मोदी सरकार ने संस्थाओं का सम्मान नहीं किया। 
* हमें 70 साल का हिसाब देने की जरूरत नहीं है।
* लोग शहरों से गांवों की ओर भाग रहे हैं। 
* लोगों को अच्छे दिनों का इंतजार।
* राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की नीतियों और योजनाओं का मजाक उड़ाया। 
* मोदी ने विफलताओं को छिपाने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया। 
* योग की बात करने वाले प्रधानमंत्री से पद्‍मासन नहीं लगता। 
Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

NEET-UG Paper Leak : CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना का बड़ा आश्वासन, केंद्र से मूंग खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच जान का खतरा

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

अगला लेख