Hanuman Chalisa

कश्मीर में नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने कहा- यह पागलपन कब खत्म होगा?

Updated: शनिवार, 17 अगस्त 2019 (16:16 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के अपने दो नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर यह पागलपन कब खत्म होगा?
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम मीर और प्रवक्ता रवीन्द्र शर्मा की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के खिलाफ की गई इस अकारण कार्रवाई से सरकार लोकतंत्र को और नीचे ले गई है। यह पागलपन कब खत्म होगा?
 
दरअसल, कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई को शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन करने से रोक दिया गया और पुलिस ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी रवीन्द्र शर्मा को जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में हिरासत में ले लिया।
 
पुलिस का कहना है कि शर्मा को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस का दावा है कि उसके प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को भी उस वक्त हिरासत में ले लिया गया, जब वे पार्टी कार्यालय जा रहे थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया कि सरकार का यह कदम लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और सरकार के दोहरे रुख को दिखाता है, जो कह रही है कि राज्य में स्थिति सामान्य है।
 
आजाद ने यह भी कहा कि शर्मा के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित मुख्य धारा के उन सभी नेताओं को रिहा किया जाए जिन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

UTU Paper Leak Case : सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद कार्रवाई, प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर

हर सनातनी की सांस में बसते हैं प्रभु श्रीराम : CM योगी

योगी सरकार का बड़ा कदम, 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 9.85 करोड़ रुपए की योजना तैयार

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

अगला लेख