shradh paksha
✕

राहुल ने कहा- मैं मोदी को पसंद करता हूं और लगने लगे मोदी-मोदी के नारे

Updated: शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019 (16:09 IST)
पुणे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पुणे में विद्यार्थियों से रूबरू हो रहे थे। इसी बीच, राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं तो मिस्टर नरेन्द्र मोदी को पसंद करता हूं। राहुल के इतना कहते ही वहां मोदी-मोदी के नारे लगने लगे।
 
 
राहुल ने कहा कि मोदी भले ही उनके प्रति गुस्‍से की भावना रखते हों, लेकिन उनके मन में उनके प्रति नफरत और गुस्सा नहीं है, बल्कि वह उनको प्‍यार करते हैं। राहुल के इतना बोलते ही छात्रों ने वहां मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया। राहुल इस दौरान मुस्कराते रहे और कहा कि इट्‍स फाइन..., इट्‍स फाइन...नो प्रोब्लम।
 
हालांकि राहुल ने छात्रों के साथ सवाल-जवाब के दौरान कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि न तो मैं झूठ बोलता हूं और न ही झूठे वादे करता हूं। जब मैं कहता हूं कि हम 5 करोड़ परिवारों को 72 हजार रुपए देंगे तो यह होगा। इसके लिए न तो मध्यम वर्ग पर वजन डाला जाएगा और न ही आयकर में बढ़ोतरी की जाएगी।

पाकिस्तान के बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि इसका क्रेडिट वायुसेना को लेना चाहिए, इस पर राजनीति बिलकुल भी नहीं होनी चाहिए। नोटबंदी पर राहुल ने कहा कि यह एक विनाशकारी विचार था। इसका देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। हमारी सरकार नौकरियों की संख्या बढ़ाएगी।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख